गया, 23 अप्रैल। मोइनुल हक कप फुटबॉल में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पूर्व मध्य रेलवे ने नालंदा को एकतरफा मुकाबले में नालंदा को 8-0 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किया।
मैच के सातवें मिनट और 22वें मिनट पर आफताब आलम ने गोल किया। 5 मिनट बाद ही 27वें मिनट पर मनदीप सिंह ने अपनी टीम का तीसरा गोल दागा। मध्यांतर तक पूर्व मध्य रेलवे 3-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में ईसी रेलवे का जलवा रहा। 52वें मिनट में राजू मंडल, 62वें मिनट पर आफताब आलम जबकि आखिर का तीन गोल हैट्रिक के साथ शिवांग कुमार खेल के 68वें, 70वें और 75वें मिनट पर दागा।
ईसी रेलवे के जयपाल सिंह और तेज कुमार को येलो कार्ड दिखाया गया। मैच के निर्णायक शशि मोहन सिंह, रोशन कुमार गुप्ता, परवेज आलम और दिनेश कुमार थे।
मैच के दौरान मसूद अख्तर, परम जी और कई लोग उपस्थित हुए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ईसी रेल के शिवांग कुमार को हैट्रिक बनाने के लिए संतोष कुमार के द्वारा प्रदान कराया गया। गुरुवार को नालंदा का मुकाबला जहानाबाद के साथ होगा।

