Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी सीसी जीता

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में डॉ. सरस्वती देवी सीसी जीता

लिटिल स्टार क्लब को 44 रन से दी मात, विनीत मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 15 फरवरी। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नालंदा जिला ए डिवीजन सीनियर क्रिकेट लीग के मुकाबले में डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब को 44 रन से हरा शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट के नुकसान पर 199 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। अमित ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि सूरजभान ने 51 रन का योगदान दिया। राजामणि ने 29 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लिटिल स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी में श्याम सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए, जबकि विनीत ने 2 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें : हो जाइए तैयार, आ गया बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल

199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब की टीम को ओपनरों ने शानदार शुरुआत दिलाई। विनीत कुमार ने 68 रन की दमदार पारी खेली और शशि ने 51 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि मध्यक्रम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका और टीम लक्ष्य से 44 रन दूर रह गई।

डॉ. सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आकाश और दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने लिटिल स्टार क्लब की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, डॉ. संजय संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा अंकित राज, विकास मयूरेश्वर, विश्वजीत कुमार और अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू और अभिषेक ने निभाई।

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights