Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट DMS CUP इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 दिसंबर से पटना में, बेहतर खेलो श्रीलंका जाओ

DMS CUP इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 दिसंबर से पटना में, बेहतर खेलो श्रीलंका जाओ

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में आगामी 8 दिसंबर से डीएमएस कप अंडर-17 इंटर स्कूल & क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एकेडमी के ग्राउंड पर किया जायेगा। यह जानकारी एकेडमी के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने दी।

तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता और उविजेता टीम और उसके खिलाड़ियों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर समेत उदीयमान खिलाड़ी का भी पुरस्कार दिया जायेगा।

इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ी को एकेडमी द्वारा कोलकाता में मुफ्त कोचिंग दी जायेगी। साथ ही इसी टूर्नामेंट से श्रीलंका जाने के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। मैच 20-20 ओवर का खेला जायेगा। ऑनलाइन स्कोरिंग होंगी। सेमीफाइनल से मैच का लाइव यूट्यूब पर दिखाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो मैच खेला जायेगा। मैच लीग कम नॉक आउट आधार पर खेला जायेगा।

विश्वजीत मुखर्जी ने कहा कि डीएमएस क्रिकेट एकेडमी बिहार के क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहा है। हमारी एकेडमी में खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारे एकेडमी का उद्देश्य है इंडिया प्लेयर निकालना है। हमें उम्मीद है जल्द ही कोई न कोई खिलाड़ी इस मुकाम पर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि मैचों का आयोजन सरकार द्वारा कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही कराया जायेगा और सारे नियमों का पूरा ख्याल रखा जायेगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9341480648 और 6204608062 पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights