नई दिल्ली। डीएलसीएल के द्वारा आयोजित दिल्ली चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी लीग मैच बुधवार को समाप्त हो गए। पूल डी का आख़री दो लीग मैच डीएलसीएल मैदान में खेला गया। पहला मुक़ाबला डीएलसीएल बनाम विद्या जैन क्रिकेट एकेडमी एवं दूसरा अर्जुन क्रिकेट एकेडमी बनाम एस॰पी॰जी॰ क्रिकेट एकेडमी खेला गया।



पहले मुक़ाबले में विद्या जैन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में पारस पांडेय के शानदार 66 एवं निपुण महाजन के 20 रनों की बदौलत मेजवान डीएलसीएल को 179 रनो का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी डीएलसीएल टीम के सलामी बल्लेबाज पवन और सुमित ने 117 रनों की साझेदारी की। यह मुकाबला डीएलसीएल ने 23वें ओवर में 8 विकेटों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पवन ने नाबाद 79, सुमित ने 62 (रिटायर्ड हर्ट) एवं वंश ने नाबाद 21 रन बनाये। प्रणव तिवारी ने 3 तो सुरजीत ने 2 विकेट चटकाए। विद्या जैन के शिवांश गोसेन को दो विकेट मिले।

पूल डी से अर्जुन क्रिकेट एकेडमी ने एसपीजी क्रिकेट एकेडमी को 31 रनो से हरा कर कर क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मैच में विवेक रहॉल और पीयूष द्विवेदी ने 5-5 विकेट चटकाए। मैन ऑफ़ द मैच विवेक को दिया गया।
36