Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब विजयी

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के पूल ए के अंतर्गत खेले गए मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल और डायमंड क्रिकेट क्लब “रेड”, पंडौल को हराया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल ने 10 विकेट खोकर 137 रन (45 ओवरों) बनाए। कौशल ने 10 रन, चंदन ने 33 रन, शशि ने 24, माधव ने नाबाद 8 रन बनाए। अभय ने 5 विकेट, धर्मेंद्र और रविन्द्र ने 2-2 विकेट तथा अफजल ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब ‘रेड’ पंडौल ने 129 रन 10 विकेट खोकर बनाये। पिंटू पोंटिंग ने 35, किशन ने 27 और विकास ने 12 रन बनाए। चंदन कुमार ने 4 विकेट, शशि और अभिषेक ने 2 – 2 विकेट लिए। मैच में निर्णायक सुरेंद्र नारायण सिंह और अमरेन्द्र पाण्डेय थे। डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल के चंदन कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।

मैच का विधिवत उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष शंकर झा के द्वारा पंडौल उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया। उद्घाटन के मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण, उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, संयोजक नवीन गुप्ता, तकनीकी प्रमुख शुभम श्रीवास्तव, मिहिर झा, प्रमोद सिंह, रवि राज, कैलाश भंडारी, अरुण यादव सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights