हाजीपुर, 19 दिसंबर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रही राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच में देसरी क्रिकेट क्लब ने यूथ क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज आदर्श (5 रन) और कप्तान दीपेश (15 रन) जल्द आउट हुए। मध्यक्रम के बल्लेबाज जयंत 11 रन और अनीश 12 को छोड़कर कोई नहीं बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं कर पाया। पूरी टीम 27 ओवर में सभी विकेट खो कर 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देसरी क्रिकेट क्लब की तरफ से सूरज ने 2 विकेट, आकाश ने 3 विकेट, यत्नवीर ने 3, एमडी चमन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसरी क्रिकेट क्लब ने सलामी बल्लेबाज रंजीत (0 रन) , सूरज (4 रन) भी जल्द आउट हो गए। अनुरूकम 10 रन नॉट आउट और आकाश 72 नॉट आउट की बदौलत मात्र 8वें ओवर में 2 विकेट खो कर 101 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। यूथ क्रिकेट क्लब के तरफ से अनीश ने 1 विकेट और आदित्य ने 1 विकेट लिए। देसरी क्रिकेट क्लब के आकाश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।



