Wednesday, March 18, 2026
Home Slider डिजायर सिक्सर डिजायर क्रिकेट लीग के फाइनल में

डिजायर सिक्सर डिजायर क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। डिजाइर सिक्सर ने डिजाइर अवेंजर्स को 4 विकेट से पराजित कर यहां ग्रीन वैली क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही डियायर क्रिकेट लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

डिजायर अवेंजर्स के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 27.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये। राजा बाबू ने 56 गेंदों में 37 रन, मोहम्मद असीम ने 19 और आसिफ ने 17 रनों का योगदान अपने टीम को दिया।

डिजायर सिक्सर की ओर विकास ने 3 विकेट और अमन ने 2 विकेट हासिल किया।

बल्लेबाज़ी करने उतरी डिजाइर सिक्सर आसानी से 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। लव ने 50 गेंदों पर 54 रन और सरगम ने 25 रन  बनाये।

मैन ऑफ द मैच का खिताब चीफ गेस्ट संजय सिंह के द्वारा लव को दिया गया। आज के मुख्य निर्णायक  की भूमिका में नीतीश  कुमार और बंटी थे स्कोरर प्रीतम कुमार  थे।

 ऑर्गनाइजिंग कमिटी सदस्य इर्शाद आलम,विनय चौरसिया, सुषम कुंडू, निशांत सहाय और काफी संख्या में दर्शकों ने इस मैच का आनंद उठाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights