Wednesday, March 4, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग : एमसीए रेड व वीसीए येलो फाइनल में

देवघर जिला अंडर-14 क्रिकेट लीग : एमसीए रेड व वीसीए येलो फाइनल में

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में साई ए की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
Deoghar District Under-14 Cricket League

देवघर, 8 दिसंबर। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही बी डिवीजन अंडर-14 क्रिकेट लीग के फाइनल में एमसीए रेड का मुकाबला वीसीए येलो से होगा। सेमीफाइनल में एमसीए रेड ने ए क्रिकेट क्लब को 6 विकेट जबकि वीसीए येलो ने कैम्ब्रिज वन को 55 रन से हराया।

पहला मैच

जसीडीह के चटर्जी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में अब क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए जिसमें ऋतुराज ने 33 प्रशांत 18 और आर्यन ने 15 रनों का योगदान दिया। एमसीए रेड की ओर से रईस सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किया। इसके अलावा आलोक और आयुष को एक-एक विकेट हाथ लगा।

एमसीए रेड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। शोएब ने 41, अधिनियम ने 27 रन और आयुष ने 16 रनों का योगदान दिया। अब क्रिकेट की ओर से प्रशांत ने 29 रन दे कर दो जबकि आर्य ने 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

दूसरा मैच

आज के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीसीए येलो ने 20 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 175 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। हर्षित ने सर्वाधिक 60 रन और दिव्यांशु ने 59 रनों का योगदान दिया। कैंब्रिज की ओर से हिमांशु ने 31 रन देकर एक सफलता हासिल की।

176 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी कैंब्रिज वन की पूरी टीम 18.1 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बादल ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसके बाद अंकित ने 14 रनों का योगदान दिया। वीएसए येलो की ओर से यश यादव ने 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। जय राम ने 18 रन देकर दो विकेट और कृष्णा ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया

सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग

केकेएन स्टेडियम में खेले गए मैच में साईं ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अनिकेत शर्मा ने सर्वाधिक 87 रन (13 चौके और तीन छक्कों) रन बनाया। इसके अलावा अंकित चौधरी ने 57 रन, यश ने 45 रन बनाए। कचहरी क्रिकेट क्लब के अविनाश ने 6 ओवर में 52 रन दे कर 2 विकेट और हेमंत यादव ने भी 7 ओवरों में 45 रन देखकर 2 विकेट हासिल किया।

298 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बल्लेबाजी पर उतरी कचहरी क्रिकेट क्लब लक्ष्य से बहुत पीछे रह गई और 18.5 ओवर में मात्र 110 रनों पर अपने सारे विकेट खो दिए। मनीष यादव ने छह चौकों तथा चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाया। इसके अलावा कुमार सनी ने 13 रनों का योगदान दिया। साईं ए की ओर से सचिन यादव ने 5 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट हासिल किया। इसके अलावा अनिकेत शर्मा ने 32 रन देकर दो विकेट और अंकित ने नवरंग देकर दो विकेट हासिल किया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights