Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran Cricket League में दहियावा क्रिकेट एकेडमी विजयी

Saran Cricket League में दहियावा क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए 13वें मैच में दहियावा क्रिकेट एकेडमी बनाम युवराज क्रिकेट एकेडमी रिविलगंज के बीच हुआ जिसमें दहियावा क्रिकेट एकेडमी 168 रनों से विजयी रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दाहियावा क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवरों में विकेट 8 विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनुभव ने 75, आदित्य सिंह ने 60, पंकज तिवारी ने 26, साकिर इकबाल ने 15, हर्षित ने 15 रन बनाये।

युवराज क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रिंस ने 4, अभिमन्यु ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी युवराज क्रिकेट एकेडमी रिविलगंज की पूरी टीम 72 रनों पर सिमट गई जिसमें आकाश ने 10, प्रिंस ने 9 रनों का योगदान दिया।

दहियावा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गौतम सिंह ने 4, आयुष ने 3, राजू कुमार ने 2 विकेट चटकाए।

इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, केशर अनवर, कुन्दन शर्मा, भव्या शर्मा, सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय, सचिव चन्दन शर्मा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights