Thursday, March 19, 2026
Home Slider कटिहार जिला क्रिकेट लीग में डी इलेवन की रोमांचक जीत

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में डी इलेवन की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मैच में डी इलेवन गेड़ाबाड़ी ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब को 6 रन से पराजित किया।

डी.एलेवेन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डी इलेवन के सलामी बल्लेबाजों ने इस जिला लीग की सबसे बड़ी साझेदारी की। पीयूष और कप्तान प्रेम ने मिल कर 22 ओवर में 177 रनो की साझेदारी करके एक नया कीर्तिमान बनाया और निर्धारित 35 ओवर के मैच में 2 विकेट खोकर 261 रन बनाये। पीयूष ने 86 और प्रेम ने 70 जबकि मो.आतिफ और परवेज ने नाबाद 35-35 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

इस्लामिया के विकास ने 46 रन देकर दोनों सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे इस्लामिया के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए 8 ओवर में 52 रनो की साझेदारी करके टीम को ठोस शुरुआत दी पर 84 रन तक उनके 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। हार निश्चित नज़र आ रही थी पर रीत आर्यन और अभिज्ञान ने 99 रनो की साझेदारी करके खेल में रोमांच पैदा कर दिया। रीत आर्यन 55 रन और अभिज्ञान 31रन बनाकर आउट। इसके बाद चंदन ने तेज़ तर्रार नाबाद 31 रन बनाकर मैच को काफी करीब कर दिया। इस बिच इस्लामिया को 2 ओवर में 9 बनाने बचे थे तब डी.एलेवेन के कप्तान ने अपने सबसे भरोसे के गेंदबाज़ आसिफ को गेंद सौंपी और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और तीसरी गेंद पर बल्लेबाज दिग्विजय की गिल्लियां बिखेर कर इस रोमांचक मुकाबले को 6 रनो से जीतकर कर अपने लीग के  अंतिम  मैच को यादगार बना दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

गेंदबाज़ी में डी इलेवन के संतोष मुनी ने 14 रन देकर 3, रौनक ने 20 रन देकर 2 विकेट जबकि मैन ऑफ़ द मैच आसिफ ने 32 रन देकर 4 सफलता हासिल की।

कल का मुकाबला बी डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम एल.डब्लू.सी क्लब के बीच राजेंद्र स्टेडियम में खेला जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights