Saturday, February 28, 2026
Home Slider ओड़िशा के राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

ओड़िशा के राउरकेला में बनेगा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

by Khel Dhaba
0 comment
world cup men's hockey

भुवनेश्वर। ओड़िशा के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। इस स्टेडियम में एक साथ 20 हजार लोग मैच देख सकेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। यह स्टेडियम राउरकेला की बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कैंपस में 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यह स्टेडियम 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा।

पटनायक ने वीडियो संदेश में यह घोषणा करते हुए कहा, “जैसा कि हमने पहले कहा था ओडिशा एक बार फिर पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 की मेजबानी करने पर गर्व महसूस करेगा। यह टूर्नामेंट भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। सुंदरगढ़ जिला हॉकी का पावरहाउस है। इस जिले के कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।”

उन्होंने कहा, “दिलीप टिर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है। इस जिले ने हॉकी खिलाड़ियों को काफी समर्थन दिया है। सुंदरगढ़ के भारतीय हॉकी में योगदान देने के लिए मैं सम्मान स्वरुप राउरकेला में 20 हजार की क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा करता हूं।”

हाल ही में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ, खेल मंत्रालय और हॉकी इंडिया की टीम ने राउरकेला का दौरा किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights