पटना। पटना जिला शारीरिक शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में आदेशपाल के पद पर कार्यरत नेयाज अहमद बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। नेयाज अहमद ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन किया जो काफी सराहनीय है।




अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर पटना जिला शारीरिक शिक्षा अधीक्षक संजय कुमार ने नेयाज अहमद के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के क्रीड़ा कार्यपालक संजीव कुमार ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर विनय कुमार, राजशेखर, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, कल्याणी देवी, रेणु कुमारी, रमेश कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, रवि प्रकाश, मुन्ना जी, वसीम राजा, अरविंद कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद थे।