पटना, 02 सितंबर। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का रंगारंग शुभारंभ सोमवार को स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैंड की धुन पर लगभग 7,000 बालक/बालिका प्रतिभागियों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ।
खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024-25 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाँच दिवसीय पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन डॉ चन्द्रशेखर सिंह (भा.प्र.से.), जिला पदाधिकारी, पटना ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।
उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। जीवन में खेल भावना का बहुत महत्व है इसलिए हार-जीत की चिंता को छोड़कर खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार खेलों के बढ़ावा देने हेतु खेल संसाधनों के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व सुविधा हेतु लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने स्वतंत्र रूप से खेल विभाग का गठन किया है तथा हाल ही में राजगीर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खेल अकादमी व खेल विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही में से कल कोई एशियाड एवं ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसलिए पूरी मेहनत करें।












उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना ने प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आपके लिए बेहतर अवसर है, जिससे आप खेलों में अपनी प्रतिभा से पहचान व मुकाम हासिल कर सकते हैं।
सभी अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार, एन.आई.एस. प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल ने किया। सभी प्रतिभागियों को खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि द्वारा बेहतर बैण्ड प्रदर्शन के लिए धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
उद्घाटन अवसर पर लोकेश कुमार झा, जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी, पटना तथा राजेन्द्र कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में पटना जिला के मान्यता प्राप्त मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के लगभग 7,000 बालक/बालिका खिलाड़ी एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, खो-खो, बैडमिंटन, ताईक्वाण्डो, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, योग, कराटे, शतरंज, हैण्डबॉलल, वॉलबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, रग्बी, हॉकी, वुशू एवं फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
सोमवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-
बास्केटबॉल
बालिका अंडर-19 का खिताब नोट्रेडेम एकेडमी ने लोयला हाई स्कूल को 27-9 से हराकर जीता। नोट्रेडेम की ओर से मरियम और आयत ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए 6-6 अंक अर्जित किया। लोयला हाई स्कूल की तरफ से सानिया ने 8 अंक अर्जित किये। इससे पूर्व प्रथम सेमी फाईनल मुकाबले में नोट्रेडेम एकेडमी ने संत माइकल हाई स्कूल को 16-9 से तथा लोयला हाई स्कूल ने डीपीएस को 17-2 से हराकर फाईनल में जगह बनायी।
खो-खो
बालिका अंडर-14 के प्रथम सेमी फाइनल मुकाबले में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ ने माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, दानापुर को 3 अंकों से तथा दूसरे सेमीफाइनल महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, पटना सिटी ने शिवम कॉन्वेंट को 9 अंकों से हराकर फाईनल में जगह बनायी। बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के प्रथम सेमी फाईनल मुकाबला बापू स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना और सेंट टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल, बिहटा के बीच तथा दूसरा सेमी फाइनल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, जेठुली का मुकाबला त्रिभुवन उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।
इससे पहले क्वाटर फाईनल मुकाबले में बापू स्मारक उच्च विद्यालय ने संत जोसेफ कॉन्वेंट बाढ़़ को 2 अंको से, संत टेरेसा बिहटा ने अंबेदकर अनुसूचित जाति विद्यालय को 1 अंकों से, संत जोसेफ कॉन्वेंट जेठुली ने उच्च मध्य विद्यालय, सबनिमा को 3 अंकों से तथा त्रिभुवन उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शिवम काॅन्वेंट को 3 अंकों से हराया।
भारोत्तोलन
बालिका अंडर-17 (64 किलो भार वर्ग)
- जनक नन्दिनी
- सलोनी
बालिका अंडर-17 (40 किलो भार वर्ग)
- मंचना कुमारी
- खुशी कुमारी
बालिका अंडर-17 (45 किलो भार वर्ग)
- खुशी कुमारी
- आयुशी कुमारी
बालिका अंडर-17 (59 किलो भार वर्ग)
- मुनमुन कुमारी
- पुनपुन कुमारी
योग
बालक अंडर-14
- सक्षम कुमार
- अक्षित शौर्या
- दीपक कुमार
बालक अंडर-17
- नीतीश कुमार
- नन्दन राज
- रवि कुमार
बालिका अंडर-14
- अश्विनी कुमारी
- सोनम राज
- प्रिया कुमारी
एथलेटिक्स
बालक अंडर-14 (100 मीटर)
- गुलशन कुमार
- मिथिलेश कुमार
- रकिबुद्दीन
बालक अंडर-17 (100 मीटर) - अयुराज कुमार गोंड
- अगस्त किशोर
- आर्यन आनन्द
बालक अंडर-19 (100 मीटर)
- मनीष जयसवाल
- अभिनव सिंह
- प्रिंस कुमार
बालिका अंडर-14 (100 मीटर)
- स्तुति कुमारी
- सान्या कुमारी
- अदिती सिंह
बालिका अंडर-17 (100 मीटर)
- अनन्या श्री
- रोशेल रंजीत
- तनिषा सिंह
बालिका अंडर-19 (100 मीटर)
- उम्मे हबीबा
- राज नन्दिनी
- चंचल कुमारी
बालिका अंडर-14 (शाॅटपुट)
- लक्की कुमारी
- श्रेस्तीका विश्वास
- आँचल कुशवाहा
बालिका अंडर-17 (शाॅटपुट)
- अनन्या प्रताप
- सुष्टि कुमारी
- श्रेष्ठि कुमारी
बालिका अंडर-19 (शाॅटपुट)
- सिमरन कुमारी
- उन्नति जैन
- ऋतिका राज
बालक अंडर-14 (शाॅटपुट)
- अर्पित राज
- गोलु कुमार यादव
- अमृत कुमार
बालक अंडर-17 (शाॅटपुट)
- सौम्य प्रताप सिंह
- बादल कुमार
- अनुपम सौरभ
बालक अंडर-19 (शाॅटपुट)
- काशंबीर कुमार
- आर्यन कुमार
- साहिल कुमार
बालिका अंडर-14 (600 मीटर)
- सोनाक्षी कुमारी
- नन्दिनी कुमारी
- अर्चिता कुमारी
बालक अंडर-14 (600 मीटर)
- सुरज कुमार
- गोलु कुमार यादव
- मिथिलेश कुमार
बालिका अंडर-17 (800 मीटर)
- लक्ष्मी कुमारी
- बबली कुमारी
- स्नेहा कुमारी
बालिका अंडर-19 (800 मीटर)
- प्राची कुमारी
- निक्की कुमारी
- सृष्टि गुप्ता
बालक अंडर-17 (800 मीटर)
- किस्टन कुमार
- सौरभ कुमार
- तेजस कुमार
बालक अंडर-19 (800 मीटर)
- रवि राज
- रितेश रवि
3. मोहित कुमार