पटना। पटना जिला के श्रीपालपुर, पुनपुन स्थित अर्थ पब्लिक स्कूल के सातदिवसीय सुकबारी देवी स्मृति वार्षिक खेलकूद समारोह का रंगारंग आगाज रविवार को स्कूल परिसर में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीबीएसई पटना क्षेत्रीय कार्यालय के एसओ आर प्रसाद, स्कूल के निदेशक जयशंकर प्रसाद, सचिव रविशंकर प्रसाद ने मशाल जला कर और गुब्बारा उड़ा कर किया। सभा का संचालन रमेश पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा ने किया। सबों का स्वागत मैनेजर भूषण प्रसाद सिंह ने किया।

उद्घाटन के बाद स्कूली बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सबको मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद स्कूली छात्र व छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत सबों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

उद्घाटन के मौके पर सीबीएसई पटना क्षेत्रीय कार्यालय के एसओ आर प्रसाद ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ लाइफ में खेल भी जरूर है। खेल से शरीर का शारीरिक विकास तो होता ही है आप मानसिक रूप से पूरी स्वस्थ रहेंगे।

स्कूल के निदेशक जयशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारा स्कूल न केवल बेहतर पढ़ाई पर ध्यान देता है पर बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे खेल सहित अन्य चीजों का आयोजन अच्छी तरह से कराता है। उन्होंने कहा कि अब वो जमाना गया जब कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब। अब खेलकूद में बेहतर करने वाले बहुत आगे निकल रहे हैं। खेल में बेहतर करने वाले खूब नाम कमा रहे हैं।

खेलकूद समारोह के दौरान पहले दिन रोप पुलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हराया।