Tuesday, March 3, 2026
Home Slider द्वितीय आर के राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज

द्वितीय आर के राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। द्वितीय आर के राय मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज शुक्रवार को बीएमपी-5 के हॉकी ग्राउंड पर हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि उपेन्द्र कुमार राय, पूर्व श्रम आयुक्त, किरण राय, पूर्व रणजी खिलाड़ी विष्णु शंकर तथा डॉ अनुराग शरण ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी योगेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिहार गन्ना संघ के सचिव नरेश भट्ट ने किया।

अंशुल होम्स के सी एम डी, राहुल सिंह ने टूर्नामेंट के जर्सी का अनावरण किया। इसके पूर्व एनआईएस एथलेटिक्स प्रशिक्षक प्रेमचंद झा, समाजसेवी प्रदीप कुमार, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अंजनी कुमार, ऑल बिहार टेंट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रशिक्षक आकिल हयात खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस बात की जानकारी देते हुए अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सह आयोजन सचिव अजितेश राय ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खगड़िया औऱ आर के राय फाउन्डेशन के बीच खेला गया। जिसमें आर के राय फाउन्डेशन ने खगड़िया को 11-1 से हराया।

अन्य मैचों में आर्मी बव्याज ने खगड़िया 24-0 से, आर के राय फाऊंडेशन ने पाटलिपुत्र हॉकी अकादमी को 16-2 से भोजपुर ने गुरूकुल वैशाली को 8- 0 से, आर्मी बव्याज ने पाटलिपुत्र हॉकी अकादमी को 12-0 से पटना हॉकी अकादमी ने गुरुकुल वैशाली को 9-1 से और भोजपुर ने पटना को 3-1 से हराया। जबकि पटना हॉकी अकादमी और पटना के बीच मैच 3-3 से ड्रा रहा। आज के मैच में मो सिदिकी, संचित होरो, रोशन, रत्नेश और रविश ने न सिर्फ अपने टीम के लिए विजय गोल किया बल्कि दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र, ताबिश, संजय, सुनील और माधुरी मौजूद थे। मैच का संचालन रवि रौशन के नेतृत्व में गौतम, मुनीन्द्र मुकेश, पीटर लकड़ा, प्रीति और अपराजिता ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights