Tuesday, December 2, 2025
Home बिहारक्रिकेट कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी : आकाश राज की कप्तानी में बिहार टीम घोषित

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी : आकाश राज की कप्तानी में बिहार टीम घोषित

पृथ्वी राज होंगे टीम के उपकप्तान

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी कोल. सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार अंडर-23 टीम की घोषणा की है। चयन समिति की बैठक के बाद जारी सूची में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

टीम की कप्तानी पटना के आकाश राज को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान के रूप में बेगूसराय के पृथ्वी राज को जिम्मेदारी दी गई है। टीम में विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन किया है।

घोषित टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं –

आकाश राज (कप्तान, पटना), पृथ्वी राज (उपकप्तान, बेगूसराय), प्रशांत कुमार (गोपालगंज), नमन गौरव (नालंदा), फहीम अनवर (विकेटकीपर, सीवान), जयन्त गौतम (बेगूसराय), वासुदेव पी.डी. सिंह (मुजफ्फरपुर), दीपक कुमार (नवादा), आर्यन राज (गोपालगंज), हर्षित आनंद (खगड़िया), सुमन कुमार (समस्तीपुर), आदित्य राज (मधुबनी), आदित्य कुमार (बांका), सूरज कश्यप (पटना), सुधांशु कुमार (बेगूसराय) और बदाल कनौजिया (पूर्वी चंपारण)।

टीम के सहयोगी स्टाफ में पवन कुमार (मुख्य कोच), रोशन राज (सहायक कोच), डॉ. कुंदन कुमार (फिजियोथेरेपिस्ट) और अखिलेश शुक्ला (एस एंड सी कोच) शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में सोनू कुमार झा को बीसीए द्वारा नियुक्त किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights