Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट कर्नल सीके नायडू क्रिकेट : बिहार पारी की जीत से सात विकेट दूर

कर्नल सीके नायडू क्रिकेट : बिहार पारी की जीत से सात विकेट दूर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बिहार को पारी से जीत के लिए बस सात विकेट की जरुरत है। नागालैंड अभी बिहार भी बिहार से पहली पारी के आधार पर 207 रन पीछे है।

तीसरे दिन बिहार ने दूसरे दिन के पांच विकेट पर 417 रन से आगे खेलना शुरू किया और छह विकेट पर 486 रन बना कर अपनी पारी घोषित कर दी। बिहार की ओर से पहली पारी में विपिन सौरभ ने 50, प्रणव सिंह ने 114, विभूति भास्कर ने 152 रन, सचिन कुमार सिंह ने 86 और हर्ष कुमार ने नाबाद 30 रन बनाये। नागालैंड की ओर से जोशुआ ने 96 रन देकर तीन, इहोतो ने 86 रन देकर 1, अजय यादव ने 71 रन देकर 1 और उज्ज्वल ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

नागालैंड की पारी की शुरुआत काफी खराब रही। चार रन पर एक विकेट गिर गया। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों वाहिद, निखिल गौतम, विवेक, जोशुआ ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 190 रन तक पहुंचा। वाहिद ने 26, निखिल गौतम ने 24, विवेक ने 32 और जोशुआ ने 41 रन बनाये। कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 30 रन देकर चार, विकास झा ने 36 रन देकर 3, सौरभ सिंह ने 30 रन देकर 2, अपूर्वा आनंद ने 45 रन देकर एक विकेट चटकाये।

फॉलोऑन खेलने उतरी नागालैंड की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई। पहला विकेट 26, दूसरा विकेट 34 और तीसरा विकेट 47 रन पर गिर गया। निखिल गौतम ने 30 और वाहिद 20 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। विकास झा ने 12 रन देकर 1, चौहान ने 13 रन देकर 1 और सचिन कुमार सिंह 24 रन देकर एक विकेट चटकाये। कल खेल का अंतिम दिन है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights