Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में क्लासिक का अभियान जीत के साथ खत्म

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में क्लासिक का अभियान जीत के साथ खत्म

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर ज़िला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बी डिवीज़न के एक अहम मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने सीहो चैलेंजर को नौ विकेट से हराकर अभियान का समापन किया। वहीं ए डिवीजन क्रिकेट लीग मेंडायमंड यंग मेंस के खिलाफ अनमोल क्रिकेट एकेडमी को वाकओवर दिया गया। निर्धारित समय तक टीम मैदान में नहीं पहुँची। इस कारण से विरोधी टीम को वाक ओवर देने का निर्णय लिया गया।

ज़िला स्कूल मैदान में टॉस जीत कर सीहो चैलेंजर की टीम पहले बलेबजी करती हुई 98 रनो ऑल आउट हो गई। अंशुमन ने 28 रन, आर्यन सिंह ने 30 रन बनाये। निरंजन ने दो, विश्वजीत और अमरेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 10.3 ओवर में यह मैच नौ विकेटो से जीत लिया। रवि ने 34 गेदो में नावाद 72 रन बनाये। नीरज 18 रन बना कर नाबाद रहे। सीहो चैलेंजर की तरफ़ एक मात्र विकेट आर्यन सिंह ने लिया। मैच के अंपायर उदय चंद्रा और राहुल सिंह और मुख्य स्कोर गुडू थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights