Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Raj Kumar Verma Memorial Under-19 Cricket Tournament के फाइनल में पहुंचा सीएपी राइडर्स

Raj Kumar Verma Memorial Under-19 Cricket Tournament के फाइनल में पहुंचा सीएपी राइडर्स

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चल रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सीएपी राइडर्स ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस को छह विकेट से हरा कर फाइनल का टिकट पाया। पहला सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की ही दोनों टीमें आमने-सामने थीं।

इस मैच में टॉस क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाये। नमन गौरव ने 18, तरुण कुमार सिंह ने 12, अमन राज ने 15,नावेद मलिक ने नाबाद 42, रोहित रंजन ने 29 रन बनाये।

सीएपी राइडर्स की ओर से धीरज कुमार ने 29 रन देकर 2, सुमन कुमार ने 24 रन देकर 3, आदित्य राज झा ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में सीएपी राइडर्स ने 18 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राम सुरेश सुरी ने 11, आलोक जायसवाल ने 28,हर्ष गिरि ने नाबाद 42, दुर्गा चरण शुक्ला ने 21, हर्षवर्धन ने नाबाद 16 रन बनाये।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की ओर से तरुण कुमार सिंह ने 27 रन देकर 1, नमन गौरव ने 15 रन देकर 2, हिमांशु कुमार ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये। सुमन कुमार को बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द मैच जबकि हर्ष गिरि को बेस्ट बैटर का अवार्ड दिया गया।

खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार और विनय कुमार ने पुरस्कृत किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights