Sunday, March 15, 2026
Home Slider कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने जीता सिद्धेश्वर उपाध्याय स्कूली क्रिकेट का खिताब

कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने जीता सिद्धेश्वर उपाध्याय स्कूली क्रिकेट का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना।  कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने राजधानी के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में मंगलवार को संपन्न सिद्धेश्वर उपाध्याय मेमोरियल अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने स्टडी सर्किल विनोबानगर को छह विकेट से हराया।

टॉस कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। स्टडी सर्किल, विनोबानगर ने पहले बैटिंग करते हुए 17.5  ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाये। निवास ने 23 और एएस रवि ने 35 रन बनाये। कैम्ब्रिज की ओर से विराट पांडेय ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Seven-Jackpots.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is guide2gambelling.png

जवाब में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और खिताब पर भी कब्जा जमाया। आदित्य कुमार ने 24, अमित कुमार ने 26,अर्नाल्ड टोप्पो ने 25 और विराट पांडेय ने नाबाद 20 रन बनाये।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार स्टडी सर्किल के नंदकिशोर कुमार, बेस्ट बैट्समैन निवास कुमार, बेस्ट बॉलर नंदकिशोर कुमार दिया गया। बेस्ट फील्डर रौशन कुमार निराला और बेस्ट विकेटकीपर अमित कुमार बने। मैन ऑफ द फाइनल मैच विराट पांडेय रहे।

मैच के अंपायर व स्कोरर आशुतोष कुमार, नीरज कुमार, अनीस अहमद और जसीम अहमद थे।

खिलाड़ियों को लीग के संयोजक गुलशन कुमार, संजीव कुमार झा, संभव राज, सुनील राज, विक्की कुमार, गब्बर सिंह ने पुरस्कृत किया। कमेंट्री उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 10cric.jpg

संक्षिप्त स्कोर

स्टडी सर्किल विनोबानगर : 17.5 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट निवास 23 रन, अभि राज 11 रन, हर्ष राज 15 रन, एएस रवि 35 रन, अतिरिक्त 16 रन, विराट पांडेय 3/23,मो याकूब 2/17, आदित्य कुमार 2/35,सत्यम कुमार 2/10, अशोक कुमार 1/24

कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल : 17.5ओवर में चार विकेट पर 124 रन, आदित्य कुमार 24 रन, शुभ आनंद 8 रन, अमित कुमार 26 रन, अर्नाल्ड टोप्पो 25 रन, विराट पांडेय नाबाद 20 रन,अतिरिक्त 17 रन,  नंदन शर्मा 1/32,नीरज कुमार 1/13,करण यादव 1/11

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights