Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur Cricket League में सीएबी ग्रीन 5 विकेट से विजयी

Bhojpur Cricket League में सीएबी ग्रीन 5 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 9 अप्रैल। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सीएबी ग्रीन ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को पांच विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ने 32 ओवर में 170 रन बनाए और उसके सारे खिलाड़ी आउट हो गए। आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से वैभव राज ने शानदार शतक लगाते हुए 120 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्यमन और शशांक को दो-दो विकेट, विशाल, कुणाल, आयुष और सुमित को एक-एक विकेट मिला।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सीएबी की तरफ से निशांत ने सर्वाधिक 57 रन, नमन ने 43 रन, युवराज ने 25 रन तथा आर्यमन ने नाबाद 10 रनों का योगदान किया। आरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांश और हेमंत को दो-दो विकेट तथा सत्यम को एक विकेट मिला। इस प्रकार सीएबी ग्रीन ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

 

मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे। आज के मैच के अंपायर कुणाल एवं आनंद थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की। कल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट अकादमी ए बनाम बिहिया क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी लीग संचालक आकाश कुमार ने दी|

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights