पटना, 21 मई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के तत्वावधान में मोइनुल हक स्टेडियम स्थित सीएबी ग्राउंड पर आगामी 22 मई से सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-12 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। पहला मुकाबला आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी रेड बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ब्लू के बीच खेला जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए सीएबी के निदेशक सह भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने बताया कि मैच 25-25 ओवरों नॉकआउट आधार पर खेला जायेगा। कुल 12 टीमों को इंट्री दी जायेगी। प्रत्येक टीम को दो-दो लीग मैच मिलेगा। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।
टूर्नामेंट की तैयारी सीएबी के कोच मुकेश कुमार की देख रेख में शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए कोच मुकेश कुमार से मोबाइल नंबर 8292832111 पर संपर्क कर सकते हैं।

