Saturday, April 19, 2025
Home बिहारफुटबॉल बिहार SGFI U-17 बालक Football में बक्सर की वैशाली पर शानदार जीत

बिहार SGFI U-17 बालक Football में बक्सर की वैशाली पर शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 28 सितंबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, बेगूसराय की मेजबानी में यहां खेले जा रहे बिहार राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-17 बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में सारण, बक्सर, गया, मुंगेर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण और बांका ने जीत हासिल की।

सारण ने मधुबनी को हराया

सारण ने मधुबनी को 1-0 से हराया। सारण की ओर से गोलू कुमार ने 8वें मिनट में गोल दागा। मैच के मुख्य रेफरी अजय उरांव थे। सहायक रेफरी मोहन कुमार और मनीष कुमार थे। चौथे रेफरी ब्रजेश रंजन थे। इस मैच के शुरू होने से बिहार फुटबॉल संघ के पूर्व सहायक सचिव व पटना फुटबॉल संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव को खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बक्सर ने वैशाली को दी मात

दूसरे मैच में बक्सर ने वैशाली को 5-0 से हराया। बक्सर की ओर छठे मिनट में साहेब कुमार, 8वें और 32वें मिनट में सोनू कुमार,34वें मिनट में मकसद अंसारी और 38वें मिनट में प्रिंस कुमार ने गोल दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी राहुल कुमार थे। सहायक रेफरी मोहन कुमार और मनीष कुमार थे जबकि ब्रजेश रंजन चौथे रेफरी थे।

गया ने नवादा को 4-0 से हराया

तीसरे मैच में गया ने नवादा को 4-0 से हराया। गया की ओर से राजदीप कुमार ने 15वें, आदर्श कुमार ने 19वें, 22वें मिनट में राकेश कुमार और 39वें मिनट में राजीव कुमार ने गोल दागे। मैच के मुख्य रेफरी अजय उरांव थे जबकि सहायक रेफरी ब्रजेश कुमार रंजन और चंद्रिका काजी थे। चौथे रेफरी रौशन कुमार राय थे।

मुंगेर ने कटिहार को 2-1 से हराया

चौथे मैच में मुंगेर ने कटिहार को 2-1 से हराया। कटिहार के मंजय सोरेन ने खेल के छठे मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। खेल के 28वें मिनट में विलास कुमार और 32वें मिनट में मो समीर ने गोल कर मुंगेर को 2-1 से जीत दिला दी। इस मैच के मुख्य रेफरी रौशन कुमार थे जबकि सहायक रेफरी रौशन कुमार राय और चंद्रिका काजी थे। राकेश कुमार चौथे रेफरी थे।

जहानाबाद ने नालंदा को दी मात

पांचवें मिनट में जहानाबाद ने नालंदा को 1-0 से हराया। इस मैच में जहानाबाद की ओर से नीतीश कुमार ने 11वें मिनट में गोल दागा। मैच के मुख्य रेफरी देवराज कुमार थे जबकि सहायक रेफरी मनीष कुमार और रौशन राय थे। चौथे रेफरी राकेश कुमार थे।

भागलपुर बनाम सीवान मैच ड्रॉ

छठा मैच भागलपुर और सीवान के बीच खेला गया जिसमें मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। खेल के 7वें मिनट में विश्वजीत कुमार ने गोल दाग कर भागलपुर को 1-0 से आगे किया पर 1 मिनट बाद ही यानी 8वें मिनट में सीवान तारिक आजम ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया जो अंत तक कायम रहा। मैच के रेफरी रजी अहमद थे जबकि सहायक रेफरी मोहन कुमार और अमन कुमार थे। देवराज चौथे रेफरी थे।

पूर्वी चंपारण ने गोपालगंज को हराया

सातवें मैच में पूर्वी चंपारण ने गोपालगंज को 3-0 से हराया। पूर्वी चंपारण की ओर से मोहम्मद फिरोज आलम ने खेल के छठे मिनट, यश कुमार ने 13वें मिनट और 25वें मिनट में एक और खिलाड़ी ने गोल दागे। इस मैच के मुख्य रेफरी अरविंद कुमार थे जबकि सहायक रेफरी रौशन कुमार और अमन कुमार थे। चौथे रेफरी रजि अहमद थे।

बांका ने भोजपुर को 2-0 से हराया

आठवें मैच में बांका ने भोजपुर को 2-0 से हराया। मैच के मुख्य रेफरी अमन कुमार थे। सहायक रेफरी रौशन कुमार और अरविंद कुमार थे जबकि रजि अहमद चौथे रेफरी थे। बादल टुडू ने 15वें मिनट और 22वें मिनट में मनीष मुर्मु ने बांका की ओर से गोल दागा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights