Wednesday, March 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएसईबी और वाईएमसीसी जीते

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएसईबी और वाईएमसीसी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैचों में बिहार राज्य विद्युत बोर्ड (बीएसईबी) और वाईएमसीसी ने जीत हासिल की।
ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में बीएसईबी ने बाटा सीसी को पांच विकेट से जबकि वाईएमसीसी ने पंचशील सीसी को सात विकेट से पराजित किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के गठित तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही इस लीग के अंतर्गत ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बाटा सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। बाटा सीसी की ओर से पार्थ ने 49 रन की पारी खेली। बीएसईबी की ओर से मुकेश ने 14 रन देकर 5 विकेट चटकाये।


जवाब में बीएसईबी ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के मुकेश कुमार शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व वरीय क्रिकेटर संजय कुमार सिन्हा ने प्रदान किया।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, संपतचक में खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पंचशील सीसी ने 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाये। विकास कुमार ने 35,अभिषेक कुमार 39, आदित्य कुमार ने 36 रन बनाये। सत्यम ने 41 रन देकर 3,निरंजन ने 33 रन दो और सूरज आर्या ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में अमित (64 रन) और विराट (नाबाद 40) की बेहतरीन बैटिंग की बदौलत वाईएमसीसी ने 25.3 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व रणजी प्लेयर राम कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

ऊर्जा स्टेडियम
बाटा सीसी : 37.4 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट यश राज 10, पार्थ 49,सुधांशु कुमार 17, नरोत्तम कुमार 10, राधेश्याम नाबाद 11, मुकेश कुमार शर्मा 5/14, राहुल मिश्रा 2/12, राहुल कुमार 1/28, सिद्धांत विजय 1/13
बीएसईबी : 17 ओवर में 5 विकेट पर 117 रन, सिद्धांत विजय 24,प्रदीप कुमार 14, रिषभ राकेश 26,राहुल मिश्रा 12,यशस्वी शुक्ला नाबाद 15, अतिरिक्त 20, गौतम कुमार 1/45, अरुण कुमार 4/28.

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी, संपतचक
पंचशील सीसी : 33.2 ओवर में 184 रन पर ऑल आउट विकास कुमार 35,अतुल राज 21,अभिषेक कुमार 39, आदित्य कुमार 36, उत्तम कुमार 16, अतिरिक्त 25, निरंजन 2/33, सूरज कश्यप 1/22, सत्यम 3/41, सूरज आर्या 2/25, मो याकूब 1/21

वाईएमसीसी : 25.3 ओवर में तीन विकेट पर 186 रन, अमित कुमार 64,आशीष 27,विराट पांडेय नाबाद 40, सूरज कश्यप नाबाद 27, अतिरिक्त 26, आदित्य कुमार 1/35,विकास कुमार 1/38

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights