Sunday, March 8, 2026
Home Slider राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार की निशि को भाला फेंक में कांस्य

राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार की निशि को भाला फेंक में कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भोपाल (मध्यप्रदेश) के तात्या टोपे स्टेडियम में चल रही 17वीं एएफआई राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोमवार को बिहार की निशि कुमारी ने भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। बिहार के रोहतास जिला की रहने वाली निशि ने 43.51 मीटर भाला फेंक यह उपलब्धि हासिल की है।


इस स्पर्धा स्वर्ण पदक हरियाणा की दीपिका ने अंडर-18 वर्ग का नया राष्ट्रीय और मीट रिकार्ड बनाते हुए जीता। दीपिका ने 51.84 मीटर भाला फेंका। रजत पदक सपना ने 48.76 मीटर भाला फेंक कर जीता। इसके अलावा अंतिम दिन हरियाणा की पोल वाल्टर वंशिका घंघास ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights