Monday, February 23, 2026
Home Slider पूर्वी चंपारण सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में ब्राबो क्लब विजयी

पूर्वी चंपारण सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में ब्राबो क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग में ब्राबो एथलेटिक्स क्लब मोतिहारी जीता।

पहले मैच में ब्राबो एथलेटिक्स क्लब मोतिहारी ने जय हिंद फुटबॉल क्लब मेंहसी को 3-1 से पराजित किया। मध्यांतर के पहले खेल के 11वें मिनट में एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 9 मोहम्मद रेहान ने गोलकर 1-0 किया।  खेल के 35वें मिनट पर मेहसी के नाइजेरियन खिलाड़ी एलेक्स ने गोल कर 1-1 से बराबरी कर दी।

मध्यांतर के बाद खेल के 58वें मिनट एवं 64वें मिनट पर क्रमश: एथलेटिक्स क्लब के खिलाडी जर्सी नंबर 5 उज्ज्वल एवं जर्सी नंबर 7 प्रह्लाद ने एक-एक गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के 11वें मिनट, 22वें मिनट और 26वें  मिनट पर एथलेटिक्स के सुमित घोष, अजहरूद्दीन और रेहान तथा मेहसी के एलेक्स जर्सी नंबर 15 को 59वें मिनट पर रेफरी नवीन कुमार ने पीला कार्ड दिखाया। खेल के 37वें मिनट पर एथलेटिक्स क्लब के खिलाडी जर्सी नंबर 2 प्रसनजीत को गलत खेलने के कारण रेफरी नवीन कुमार ने लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया।

आज के मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार ब्रावो एथलेटिक्स के जर्सी नंबर 7 प्रह्लाद को स्वतंत्र पत्रकार जोहा अफजल एवं संघ के उपाध्यक्ष डॉ बिशमबर पाठक ने दिया।

सुपर डिवीजन का दूसरा मैच शीर्ष बिहार फुटबॉल क्लब बनाम रामदयाल प्रसाद साह फुटबॉल क्लब मोतिहारी के बीच खेला गया। दोनों ही टीम 1-1 गोल की बराबरी पर मैच को खत्म हुआ। खेल के 5वें मिनट पर शीर्ष बिहार के विकास कुमार ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 53वें मिनट पर रामदयाल प्रसाद साह मेमोरियल फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 4 तारक कुमार ने शानदार गोल कर एक-एक की बराबरी की।

बेस्ट 22 आरडीपीएस के खिलाड़ी जर्सी नंबर 4 तारक कुमार को संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यझ लक्ष्मी नारायण यादव और विशंभर पाठक ने पुरस्कृत किया। आज के मैच के रेफरी कैलाश प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मोहन कुमार, नवीन कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता थे।

कल का मैच : जय हिंद फुटबॉल क्लब मेहसी बनाम शीर्ष  बिहार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights