Sunday, March 8, 2026
Home Slider बॉयकॉट कोविड-19 चिंताओं के कारण बीबीसी कमेंटरी टीम से हटे

बॉयकॉट कोविड-19 चिंताओं के कारण बीबीसी कमेंटरी टीम से हटे

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चिंताओं को देखते हुए बीबीसी की टेस्ट मैच विशेष कमेंटरी टीम से 14 साल लंबा जुड़ाव तोड़ने का फैसला किया।
बॉयकॉट ने यह फैसला अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू श्रृंखला से पहले किया जिससे अंतरराष्ट्रीय किकेट बहाल होगा।
बॉयकॉट ने ट्विटर पर लिखा, मैं बीबीसी के साथ शानदार 14 साल के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया और मैं क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने कहा कि उन्होंने मेरी कमेंटरी का इतना आनंद लिया और उनका भी जिन्होंने इसे पसंद नहीं किया।
उन्होंने लिखा, मेरा बीबीसी से अनुबंध पिछली गर्मियों के अंत में खत्म हो गया था। मुझे इसे जारी करना अच्छा लगता लेकिन इस समय यर्थाथवादी और खुद से ईमानदार होने की जरूरत है। कोविड-19 के कारण मैंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले में उनके हृदय की बाइपास सर्जरी और उनकी उम्र काफी अहम हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights