Monday, March 2, 2026
Home बिहारफुटबॉल ब्लू क्यूब्स बेबी लीग : अंडर-8 व अंडर-12 में पीएसएफए चैंपियन

ब्लू क्यूब्स बेबी लीग : अंडर-8 व अंडर-12 में पीएसएफए चैंपियन

इस लीग में 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 13 दिसंबर। प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी (पीएसएफए) द्वारा आयोजित ‘ब्लू क्यूब्स बेबी लीग’ के चौथे संस्करण का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें अंडर-8 और अंडर-12 वर्ग में पीएसएफए ने खिताब जीता, जबकि अंडर-10 वर्ग में सेंट जेवियर्स विजेता बना। चार वर्षों से संचालित इस लीग में 1000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और 260 से ज्यादा मुकाबले खेले गए, जिससे क्षेत्रीय फुटबॉल को नई पहचान मिली।

इस बेबी लीग का उद्देश्य कम उम्र में बच्चों को फुटबॉल की बुनियादी समझ देना और उन्हें प्रतियोगी मंच उपलब्ध कराना रहा। लीग के माध्यम से कई खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु जैसी राज्य स्तरीय लीगों में भी हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम

अंडर-8 वर्ग: पीएसएफए ने सेंट जेवियर्स को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-10 वर्ग: सेंट जेवियर्स ने पीएसएफए को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
अंडर-12 वर्ग: निर्धारित समय में मुकाबला 4-4 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद टाई-ब्रेकर में पीएसएफए ने 4-2 से जीत दर्ज की।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार

अंडर-8: अंश कुमार
अंडर-10: अर्नव कुमार सिंह
अंडर-12: शौर्य सुमन

विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित

समापन समारोह में पश्चिम चंपारण फुटबॉल क्लब के संरक्षक अनिल कुमार झा, पीएसएफए के निदेशक अमित जायसवाल, समाजसेवी राजीव सिकरिया, सुनील कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय रेफरी सुनील कुमार, शमीम आरा, पी. मैरी, पूर्व गोलकीपर रज़िउल्लाह खान, पीएसएफए कोच अविनाश कुमार, सहायक कोच सोनू कुमार एवं प्रबंधक मरियम खातून सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन पीएसएफए के मुख्य कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी नवीन उत्तपल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों, अभिभावकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights