पटना, 25 नवंबर। गुजरात के वलसाड में गुजरात के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी COOCH BEHAR TROPHY मुकाबले में बिहार ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 189 रन बना लिये हैं। दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक तौफिक 53 और सत्यम 24 रन बना कर खेल रहे हैं।
बिहार की ओर से चंदन कुमार ने 44, कप्तान अनिमेष कुमार ने 21, दीपेश गुप्ता ने 10, हिमांशु नागर ने 9, अगस्त्या ने 12 रन नबाये।
गुजरात की ओर से तीरथ पटेल ने दो विकेट तथा खिलन ए पटेल ने एक विकेट लिये। दो खिलाड़ी को रन आउट का शिकार होना पड़ा।
गुजरात की टीम पहले दिन के 8 विकेट पर 270 रन से आगे खेलना शुरू किया और 287 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से सत्यम कुमार और सुमन ने तीन-तीन विकेट तथा वासुदेव और अनूप ने दो-दो विकेट लिए।


