Sunday, March 8, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार की खुशी का भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग कैंप में बुलावा

बिहार की खुशी का भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग कैंप में बुलावा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार की खुशी कुमारी का चयन भारतीय अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग कैंप में किया गया है। गोलकीपर खुशी कुमारी एकलव्य महिला फुटबॉल सेंटर मैरवा सिवान में ट्रेनिंग लेती हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए सैयद इम्तियाज हुसैन (सचिव, बिहार फुटबॉल संघ) कहा कि भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम ने AFC U17 महिला एशियाई चैम्पियनशिप राउंड 2 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। टूर्नामेंट सितंबर 2023 में होगा और भारत कोरिया गणराज्य, ईरान और थाईलैंड के साथ खेलेगा। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई 2023 से इंदौर के एमराल्ड हाइट्स स्कूल में अपना कैंप शुरू करेंगे।

श्री असगर हुसैन संयोजक बिहार फुटबॉल महिला टीम ने बताया कि खुशी कुमारी इसके पहले कई बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है एवं आशा करते हैं कि आगे भी भारतीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाएंगी उनकी इस उपलब्धि से बिहार के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा आई है।

एकलव्य सेंटर मैरवा सिवान एवं खुशी कुमारी की प्रशिक्षक पिंकी कुमारी ने आगे बताया कि खुशी कुमारी लगातार प्रशिक्षण शिविर में कड़ी मेहनत से बढ़िया प्रदर्शन कर रही है एवं सेंटर और बिहार का नाम रोशन कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights