55
पटना। तमिलनाडु में चल रही आईडब्ल्यू यूथ जूनियर एंड सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार के गौतम कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। गौतम कुमार ने यूथ कैटेगरी के 49 किलोग्राम वजन वर्ग में कुल 177 किलो वजन उठाया। इस वर्ग का र्स्ण पदक तमिलनाडु के धनुष एल ने जबकि रजत पदक भी तमिलनाडु के किशोर वी ने जीता।
गौतम की इस उपलब्धि पर बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।




