Wednesday, March 18, 2026
Home Uncategorized सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार की लगातार चौथी हार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार की लगातार चौथी हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार के हार का सिलसिला जारी है। गुरुवार को खेले गए मैच में सौराष्ट्र ने बिहार को 8 विकेट से पराजित किया। बिहार की 5 मैचों में यह लगातार चौथी हार है। बिहार ने अपना मुकाबला नागालैंड के खिलाफ जीता था और उसके बाद हार का सिलसिला जारी है। बिहार का अगला और अंतिम मुकाबला 22 अक्टूबर को गुजरात से होगा।

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये। जवाब में सौराष्ट्र ने 14.1 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बाबुल और विपिन सौरभ ने अच्छी शुरुआत की पर इन दोनों के विकेट गिरने के बाद पारी लड़खड़ा गई। मंगल महरौर और शकीबुल गणि सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद पीयूष कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह और हर्ष विक्रम सिंह के थोड़े-थोड़े सहयोग से टीम का स्कोर 119 रन पहुंचा।

बिहार की ओर से बाबुल ने 12 गेंद में 4 चौका की मदद से 19,विपिन सौरभ ने 18 गेंद में दो चौका व 2 छक्का की मदद से 20,पीयूष कुमार सिंह ने 23 गेंद में 3 चौका की मदद से 21,सचिन कुमार सिंह ने 15 गेंद में 1 छक्का की मदद से 15, रौशन माधव (इंपैक्ट प्लेयर) ने 7,हर्ष विक्रम सिंह ने 16 गेंद में दो चौका की मदद से नाबाद 15, कप्तान आशुतोष अमन ने 6, अनुज राज ने 6 और अभिजीत साकेत ने 2 रन बनाये।

सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उन्नादकट न 17 रन देकर दो, चेतन सकारिया ने 26 रन देकर 3, चिराग जानी ने 29 रन देकर 1, डीए जडेजा ने 15 रन देकर दो, युवराज चुदासामा ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सौराष्ट्र ने हरविक देसाई के नाबाद 59 रन की मदद से 14.1 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सौराष्ट्र की ओर से चितेश्वर पुजारा ने 6,सामर्थ व्यास ने 17 जबकि शेल्डॉन जैक्सन ने नाबाद 26 रन बनाये।

बिहार की ओर से हर्ष विक्रम सिंह ने 30 रन देकर 1 और अनुज राज ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights