मुजफ्फरपुर, 6 जुलाई। हैदराबाद में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखरते हुए कुल 10 पदक अपने नाम कया। भागलपुर की अर्पिता दास ने कुल तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में बिहार ने कुल 30 सदस्यीय दल भेजा था।
यह जानकारी देते हुए बिहार वुशू संघ के महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा ने बताया कि ताओलू स्पर्धा में बालिका वर्ग में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
ताओलु ग्रुप में
1.अर्पिता दाश (भागलपुर )
चांग छवान (स्वर्ण पदक
चीएंशू स्वर्ण पदक
छिएंगशू स्वर्ण पदक
तीनों इवेंट में पदक जीतकर गोल्डन गर्ल बनी,
2.जिया कुमारी (भागलपुर )
ट्रेडिशनल ताईची छवान: रजत पदक
3.आदित्य कुमार (दरभंगा )
ताईची छवान स्वर्ण पदक
ताईची शान स्वर्ण पदक
4.कृष्णा कुमारी (मुजफ्फरपुर)
ट्रेडिशनल विंग चुन कांस्य पदक
शांशोऊ ग्रुप में
5.प्रांशु राज (मुजफ्फरपुर)
अंडर 80 किलो भार वर्ग कांस्य पदक
6. पंकज नयन (भोजपुर )
45 किलो भार वर्ग: कांस्य पदक,
7.राज कुमार (मोतिहारी)
70 किलो भार वर्ग : कांस्य पदक
इस शानदार सफलता का श्रेय अध्यक्ष डॉ अमूल्य सिंह व महासचिव सुमन मिश्रा एवं बिहार वुशू संघ के सभी पदाधिकारियों के सफल मार्गदर्शन को जाता है,साथ ही खिलाड़ियों व उनके कोच को जाता है। बिहार वुशू संघ के सभी पदाधिकारी उत्साहित है अपने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभाशीष देने के लिए। महासचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि जल्द ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। टीम कोच में पश्चिम चम्पारण के आलोक कुमार व पूर्वी चम्पारण मंजय कुमार थे।