30 C
Patna
Sunday, May 19, 2024

Ranji Trophy में बिहार के बाबुल का शानदार शतक

पटना। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के अंतर्गत मणिपुर के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुए मैच में बिहार ने बाबुल (156 रन) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 293 रन बना लिये हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान आशुतोष अमन 22 और हर्ष विक्रम सिंह 11 रन बना कर खेल रहे हैं।

इस मैच में पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले अधिराज जोहरी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं मिली इसका पता नहीं।

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड ए पर मंगलवार से शुरू हुए इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और बैटिंग का फैसला किया। पारी की शुरुआत बलजीत सिंह बिहारी और बाबुल कुमार ने की। बलजीत सिंह बिहार मात्र 2 रन पर रेक्स के शिकार हुए। इस समय टीम का 4 रन था। इसके बाद बाबुल का साथ अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रिषभ राज ने दिया। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हुई।

रिषभ ने 46 गेंदों में सात चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। इस टीम स्कोर पर बिहार को तीसरा झटका विपिन सौरभ के रूप में लगा जो रेक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। विपिन सौरभ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी और पहले दिन आखिरी सत्र में अंतिम विकेट बाबुल कुमार के रूप में गिरा।

बाबुल 228 गेंद में 22 चौका व 3 छक्का की मदद से 156 रन बनाये। शकीबुल गणि ने 110 गेंदों में 4 चौका की मदद से 39 रन, सचिन कुमार सिंह ने 29 गेंद में 2 चौका की मदद से 14, शिवम सिंह ने 27 गेंद में 9 रन बनाये। आशुतोष अमन 22 और हर्ष विक्रम सिंह 11 रन बना कर खेल रहे हैं।

मणिपुर की ओर से रेक्स ने 54 रन देकर 4, विश्वरोजित ने 54 रन देकर 1, विकास सिंह ने 35 रन देकर 1, किशन सिन्हा ने 58 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर:
बिहार: पहली पारी में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 91 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन, बाबुल कुमार 156, रिषभ 39, शकीबुल गणि 39, सचिन कुमार सिंह 14, आशुतोष अमन नाबाद 22, हर्ष विक्रम सिंह 11, विकेट— रेक्स 4/54, विश्वर्जीत 1/54, विकास सिंह 1/35, किशन सिंघा 1/29

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights