Saturday, February 21, 2026
Home Slider Bihar : खेल गतिविधियों, ट्रेनिंग सेंटर व जिम बंद करने के आदेश को क्यों रद्द किया खेल विभाग ने,वजह जानें

Bihar : खेल गतिविधियों, ट्रेनिंग सेंटर व जिम बंद करने के आदेश को क्यों रद्द किया खेल विभाग ने,वजह जानें

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति और युवा विभाग ने 16 मई को एक महीने तक सारी खेल गतिविधियों व ट्रेनिंस सेंटर को बंद करने संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने यह आदेश आपदा प्रबंधन विभाग से बिना सहमति लिये ही जारी किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg

खबर है कि हो सकता है खेल विभाग फिर से नया आदेश निकाले और उस पर आपदा प्रबंधन विभाग से सहमति ले और उसके बाद कोई नया आदेश जारी करे।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने अगले एक महीने तक सारी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर एवं इंडोर स्टेडियमों, तरणताल, खेल मैदानों में खेलों के आयोजन/कार्यक्रमों, किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग यानी एकेडमी और जिम संचालन पर रोक लगाई थी।  

कल यह आदेश जारी किया था विभाग ने

बिहार में कोरोना वायरस को लेकर हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार इसे लेकर बैठक पर बैठक कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights