पटना, 23 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान पूर्वी चंपारण की प्रीति कुमारी को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान वैशाली की प्रगति सिंह होंगी।
टीम इस प्रकार है-
प्रीति कुमारी (कप्तान, पूर्वी चंपारण), प्रगति सिंह (उप कप्तान, वैशाली), कुमारी निष्ठा (सीवान), ममता कुमारी (पटना), सौरवी पांडेय (कैमूर), सुनिधि नीरज शाही (गोपालगंज), खुशबू कुमारी (समस्तीपुर), संध्या वर्मा (पटना), श्रुति गुप्ता (सीवान, विकेटकीपर), ममता कुमारी पटेल (गोपालगंज, विकेटकीपर), प्रीति कुमारी (बक्सर), तेजस्वी सिन्हा (पटना), रिषिका किंजल (पटना), रचना सिंह (सारण), कोमल कुमारी (पूर्णिया), सोनी कुमारी (गोपालगंज), प्राची राजन (सहरसा), अनामिका (सीतामढ़ी), मुस्कान कुमारी (सीवान), महालक्ष्मी (दरभंगा), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (पटना)
कोच-नीतू सिंह, फीजियो माधुरी सिंह, एस एंड सी कोच-अर्चना, मैनेजर-श्वेता सिंह।
बिहार टीम ग्रुप सी में है और इसके मुकाबले लखनऊ में आयोजित होंगे।
बिहार के मैचों का कार्यक्रम
26 जनवरी : बिहार बनाम महाराष्ट्र
28 जनवरी : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
30 जनवरी : बिहार बनाम असम
3 फरवरी : बिहार बनाम चंडीगढ़
5 फरवरी : बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश

