पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार बालक अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम लिस्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिसियल वेबसाइट पर डाल दी गई है। टीम की कमान पूर्णिया के सरमन निगरोध को सौंपी गई है।
टीम इस प्रकार है-सरमन निगरोध (कप्तान, पूर्णिया), आयुष लखोरिया (दरभंगा), प्रशांत श्रीवास्तव (गोपालगंज), तरुण कुमार सिंह (रोहतास), अभिषेक भारद्वाज (समस्तीपुर), अनिकेत कुमार (सहरसा), वेदांत चौबे (पटना), राहुल कुमार (भोजपुर), हर्ष नंदा (मधुबनी), साकिब हुसैन (गोपालगंज), हन्नी कुमार सिंह (सीवान), आदित्य राज (उपकप्तान, नालंदा), काव्या वेद (जमुई), भारत कुमार (मुजफ्फरपुर), हर्ष राज पुरुष (औरंगाबाद), रवि सिंह (लखीसराय), आदित्य सोनी (बेगूसराय), रितिक रौशन (नवादा), आदित्य भारद्वाज (सीतामढ़ी), अभिषेक प्रताप सिंह (अरवल), अरुणेश कुमार (सारण), आदित्य आनंद (वैशाली)।
बिहार एलीट के ग्रुप ए में है। इसका मैच मोहाली में खेला जायेगा। इस ग्रुप में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओड़िशा है।
बिहार के मैच
28 सितंबर : बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
29 सितंबर : बिहार बनाम ओड़िशा
1 अक्टूबर- बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
2 अक्टूबर : बिहार बनाम दिल्ली
4 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ बनाम बिहार

