1
सिमडेगा (झारखंड)। सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में हॉकी बिहार ने हॉकी केरल को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्र्वाटर फाइनल में बिहार का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा। बिहार टीम की ओर से 23वें मिनट में शांति कुमारी ने एवं 52वें मिनट में रजीना मरांडी ने गोल किया। केरल टीम की ओर से 46 वें मिनट में क्रिश्चियनदू ने गोल दागे।