पटना। लगातार हो रही बारिश के कारण बनी परिस्थितियों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा होने वाली सेलेक्शन प्रक्रिया की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के डीआर-सह-प्रभारी, क्रिकेट गतिविधियां संजय कुमार सिंह ने दी।

दो अक्टूबर होने वाला ट्रायल अब सात अक्टूबर को होगा। तीन अक्टूबर को होने वाला ट्रायल 8 अक्टूबर को, चार अक्टूबर को होने वाला ट्रायल 9 अक्टूबर को , पांच अक्टूबर को होने वाला ट्रायल दस अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। गौरतलब है कि इसके पहले दो अक्टूबर को होने वाले ट्रायल को छह अक्टूबर को रखा गया था जो अब सात अक्टूबर को आयोजित होगा

7 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में :- अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगरिया, बेगूसराय और मुंगेर के खिलाड़ियों का शामिल किया जाएगा।
8 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में :- अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, रोहतास, पटना, वैशाली और कैमूर के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
9 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में -बांका, भागलपुर, जमुई, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, सिवान और ईस्ट चंपारण के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
10 अक्टूबर 2021 को ट्रायल में :- दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वेस्ट चंपारण, सारण और गोपालगंज के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शिवहर से हारा मधुबनी
- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैम्बो एफसी की शानदार जीत
- बिहार में खुलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर
- दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न