पटना। आगामी 22 से 26 सितंबर 2021 तक भुवनेश्वर के केईआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 में भाग लेने के लिए बिहार खो-खो टीम रवाना हो गई।
यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन बक्सर जिला खो-खो संघ द्वारा एमपी हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित चयन प्रतियोगिता के दौरान किया गया था।
बालक वर्ग- अमन कुमार (कैप्टन) गौतम कुमार सिंह, राजन कुमार ,विकास कुमार गुप्ता ,सौरभ कुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय , विशाल कुमार, रितेश कुमार ,राजा कुमार, विनीत विनायक, सूरज कुमार ,सोनू कुमार शामिल हैं एवं इस टीम के कोच रोहित बेहरा एवं टीम प्रबंधक डॉ 0 अरविंद सिंह।
बालिका वर्ग : चुनचुन कुमारी (कैप्टन) ,कल्पना कुमारी रजनीगंधा ,पूजा कुमारी, मुस्कान खातून ,नाजनी खातून , सानिया यादव ,अनुवृत्ति सिंह, प्रगति राज,कंचन कुमारी, दीक्षा आनंद, मनीषा कुमारी शामिल है। इस टीम के कोच स्वीटी एवं टीम प्रबंधक शिवांगी कुमारी को बनाया गया ।
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राघवेंद्र प्रताप का ऑलराउंड प्रदर्शन
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल से हारा पटना