पटना। इंदौर (मध्यप्रदेश) में आगामी एक से पांच नवंबर तक आयोजित होने जा रही 36वीं राष्ट्रीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतू बिहार टीम की घोषणा आज कर दी गई है। टीम की घोषणा बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने की।
श्री शर्मा के अनुसार टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार है-प्रभात कुमार, तौसिफ रसूल, शिवचंद्र कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार (सभी एकलव्य हैंडबॉल केंद्र शेरपुर), नीतीश कुमार, अंकज कुमार, मनीष कुमार, संजय तिवारी (पटना), मोनू कुमार, आर्यन राज, रौशन कुमार (नवादा), अनीस राज, रौशन कुमार (भोजपुर), किशन कुमार (बेगूसराय), रवि कुमार (सारण)। कोच-संजीव कुमार (शेरपुर), मैनेजर-संतोष कुमार वर्मा (नवादा)।