Thursday, March 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार राज्य महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप कल से

बिहार राज्य महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कल से इंदर सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल शेरपुर के प्रांगण में आठवीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप शुरू होने जा रही है। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने बताया कि चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली सभी टीम के खिलाडिय़ों को भोजन व आवासन की व्यवस्था आयोजन स्थल के इर्द-गिर्द की गयी है।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी इंडिया के अध्यक्ष सह बिहार ओलम्पिक संघ के सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद दो बजे करेंगे। समारोह में विधान पार्षद ई. सच्चितानंद राय मुख्य अतिथि जबकि पूर्व एमएलए चितरंजन कुमार और बिहार प्लेयर्स असोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी विशिष्टï अतिथि होंगे।

शर्मा के अनुसार लीग कम नाकआउट पद्धति में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, एकलव्य सीवान, जहानाबाद, कैमूर, खगडिय़ा, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, पटना, सीवान, सारण, शेखपुरा, गया, नवगछिया और गोपालगंज की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights