Home बिहार Bihar State Women FIDE Rating Chess :  मरियम एवं नेहा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Bihar State Women FIDE Rating Chess :  मरियम एवं नेहा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

शालिनी ने रश्मि प्रिया को हरा कर किया उलटफेर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 मई। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही बिहार राज्य महिला फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को चौथे चक्र की समाप्ति के बाद मरियम फातिमा एवं नेहा सिंह चार-चार अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।  

आज चौथे चक्र में बोर्ड नंबर एक एवं दो पर तीन अंकों के साथ खेल रही मरियम फातिमा एवं अदीबा उल्लाह तथा नेहा सिंह एवं शालिनी श्रीवास्तव के बीच खेली गई बाजियों के उपरांत जीत कर मरियम एवं नेहा चार अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गई हैं।  

शीर्ष बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेल रही वर्तमान राज्य महिला विजेता मरियम ने क्वीन्स गैम्बिट के कैटलन पद्धति से खेलते हुए 33 चालों में पराजित कर दिया। वहीं दो नम्बर बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए हुए पूर्व राज्य महिला चैंपियन नेहा सिंह ने सीसीलियन नजडोर्फ के खेल में शालिनी को पराजित कर प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से बढ़त बना ली। अंत के खेल में नेहा सिंह के बढ़ते प्यादों को रोक पाने में असमर्थ शालिनी ने 41 चालों के बाद अपनी पराजय स्वीकार कर ली।  

वहीं साढ़े तीन अंको के साथ मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने वैशाली की रश्मि प्रिया को पराजित कर अकेले दूसरे स्थान पर आ गई है।   तीसरे चक्र मर खेले गए एक अन्य रोचक मुकाबले में पटना की नवोदित शालिनी श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की चौथी वरीयता प्राप्त वैशाली की रश्मि प्रिया को काले मोहरों से पराजित कर महत्वपूर्ण उलटफेर की।  

आज चौथे चक्र में खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे:

मरियम फातिमा (4) ने अदीबा उल्लाह (3), नेहा सिंह (4) ने शालिनी श्रीवास्तव (3), नव्या गोयनका (3.5) ने रश्मि प्रिया (2.5), प्रशंसा कुमारी (3) ने मनीषा यादव (2), अर्पिता सिंह (3) ने ज़ेबा परवीन (2),कोमल सिंह मुस्कान (3) ने अंकिता राज (2), प्रेरणा कुमारी (3) ने दृष्टि दिया प्रामाणिक (2), धान्वी कर्मकार (3) ने वंशिका माहेश्वरी (2), सरस्वती सक्सेना (3) ने अनिका यादव (2) को पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights