Thursday, March 19, 2026
Home बिहार Bihar State Under-9 Chess प्रतियोगिता शुरू, वरीय खिलाड़ी जीते

Bihar State Under-9 Chess प्रतियोगिता शुरू, वरीय खिलाड़ी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में शुक्रवार यानी 2 मई से पटना के संदलपुर, कुम्हरार स्थित प्लीजेंट वैली स्कूल में बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई।

 

 

इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेले गए दो चक्रों की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में दो अंको के साथ दस जबकि बालिका वर्ग में दो अंको के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

 

 

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 7 फिडे रेटेड खिलाड़ीयों समेत कुल चालीस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दो चक्रों के उपरांत सभी रेटेड खिलाड़ियों  समेत कुल दस निम्नलिखित  हार्दिक प्रकाश, सिद्धार्थ शांडिल्य, युवान रमन, विष्णु वैभव, मानस,आकर्ष आनंद, आरुष कुमार,आर्यन, अयांश एवं वैभव आनंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

 

 

वहीं बालिका वर्ग में पटना की कीर्ति सिन्हा , अंकिता राज, वंशिका माहेश्वरी, कृषा कृति एवं सान्वी सिंह दो अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

 

 

इसके पूर्व आज मुख्य अतिथि प्लीजेंट वैली स्कूल के निदेशक ललन कुमार सिंह एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं युवा खिलाड़ियों के संग शतरंज की बाजी खेलकर  प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया।

 

 

इस अवसर पर प्लीजेंट वैली स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर आज़ाद, प्राचार्या सुचित्रा कुमारी, सव्यसाची भद्रा, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, शशिनन्द कुमार एवं शिवप्रिय भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि विनय कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार,कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार, आलोक प्रियदर्शी एवं पलक समेत विद्यालय प्रबंधन के कर्मिगण, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थें।

 

 

 

प्रतियोगिता निदेशक चंद्रशेखर आज़ाद के अनुसार कल सुबह नौ बजे से बालक वर्ग में तीन एवं बालिका वर्ग में दो चक्र खेले जाएंगे।  रविवार को एक चक्र खेलकर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights