Wednesday, March 18, 2026
Home बिहार बिहार राज्य Under-7 Chess प्रतियोगिता शुरू, बाल बाजीगरों ने दिखाए दिमागी दम  

बिहार राज्य Under-7 Chess प्रतियोगिता शुरू, बाल बाजीगरों ने दिखाए दिमागी दम  

बालक वर्ग में 30 जबकि बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आज से पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ होस्टल में बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई।इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 30 जबकि बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ी अपने शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

आज खेले गए दो चक्रो की समाप्ति के पश्चात बालक वर्ग में दो अंक बनाकर कुल छह खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। वही बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ी दो अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

 

बालक वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर काले मोहरों से खेल रहे बेगूसराय के शीर्ष वरियता प्राप्त एवं फिडे रेटेड खिलाड़ी विष्णु वैभव को पटना के रेयांश पुंज ने बराबरी पर रोक अंक बाँटने पर मजबूर कर दिया।  शेष खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीत दो अंको के साथ बढ़त बनाते हुए अगले चक्र के लिए प्रवेश कर लिया।

 

बालिकाओं के वर्ग में खेले गए मुकाबलो में पूर्णिया की आकृति नव्या ने पटना की जीवा सिन्हा को, पटना की शानवी सिन्हा ने किशनगंज की अमायरा रहमान को, मुजफ्फरपुर की समृद्धि ने पटना की अविका अभिनव को, मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी ने भागलपुर की त्रयी जैन को एवं पटना की वंशिका महेश्वरी ने मुजफ्फरपुर की प्रेरणा चौधरी को पराजित कर दो अंको के साथ अगले चक्र में प्रवेश किया।

 

इसके पूर्व, आज हुए उद्घाटन समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार एवं पूर्व सचिव अजित कुमार सिंह ने चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर संघ के संयुक्त  सचिव सह प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर, संयुक्त  सचिव शशिनन्द कुमार एवं पूर्व संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार, प्रतियोगिता की उप मुख्य निर्णायक कोमल सिंह मुस्कान एवं निर्णायक राज चंद्र समेत कई लोग इस अवसर पर उपस्थित थें।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights