मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ने यंगमेंस क्रिकेट क्लब को 108 रनों के भारी अंतर से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अमन कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 147 रनों की पारी खेली वहीं आर्यन सिंह ने 65 रन अपनी टीम के लिए बनाएं हर्षवर्धन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी में यंगमेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से अनीश रमन ने एकमात्र सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी यंग मेंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यंगमेंस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 10, युवराज ने 28, रवि ने 26 ,अनीश रमन ने 25 रन बनाए।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन सिंह ने दो , अमन ने दो, आदर्श ने दो, अभिषेक एवं राकेश ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के अमन कुमार को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर प्रमोद कुमार एवं रितिक थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव थे।
कल का मैच: गायत्री यंग क्रिकेट क्लब बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी






- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शिवहर से हारा मधुबनी

- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैम्बो एफसी की शानदार जीत

- बिहार में खुलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर

- दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट के सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कैमूर विजयी

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीवान के विशाल चमके

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में बासुकीनाथ का शतक
