Friday, February 27, 2026
Home बिहारअन्य बिहार स्टेट विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता : सारण, बेगूसराय व नवादा के खिलाड़ियों का दबदबा

बिहार स्टेट विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता : सारण, बेगूसराय व नवादा के खिलाड़ियों का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 07 नवंबर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 2023-24 में मंगलवार को सारण, बेगूसराय एवं नवादा की बालिका खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा।


स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन सारण की बालिका भारोत्तोलकों ने दो स्वर्ण, एक रजत तथा नवादा की बालिका भारोत्तोलकों ने दो स्वर्ण, दो कांस्य तथा बेगूसराय की बालिका भारोत्तोलकों ने एक स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीता। वहीं पूर्वी चम्पारण की बालिका भारोत्तोलक को एकमात्र स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights