Wednesday, March 18, 2026
Home Slider बिहार राज्य कबड्डी संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव कल

बिहार राज्य कबड्डी संघ की आमसभा की बैठक व चुनाव कल

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की तैयारी

पटना। कल पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग परिसर स्थित कांफ्रेंस हॉल में बिहार राज्य कबड्डी संघ की आमसभा की बैठक होने जा रही है।
उपर्युक्त जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने दी। उन्होंने कहा कि इस आमसभा में संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव अगले चार वर्ष के लिए होगा।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन अवकाश प्राप्त अपर जिला व सत्र न्यायाधीश शशिधर विश्वकर्मा करेंगे।पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्णा चंद्र को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

बिहार ओलंपिक संघ ने संयुक्त सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन और कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार को अपना -अपना पर्यवेक्षक इस चुनाव के लिए बनाया है। आमसभा साढ़े बारह बजे दिन से शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights