खगड़िया। सोमवार को माँ राधा भवानी विवाह भवन में हॉकी खगड़िया संघ का बैठक आयोजित की गई, जिसमें खगड़िया में आयोजित होनेवाली 10वीं हॉकी बिहार जूनियर महिला/पुरूष हॉकी चैंपियनशिप का डेट परिवर्तन करते हुए 22 से 25 दिसंबर किया गया।
खिलाड़ियों के अवसान हेतु पुरुष बर्ग को सीढ़ी घाट स्थित माँ राधा भवानी विवाह भवन में प्रबंध किया जाएगा। वही महिला वर्ग के खिलाड़ियों को थाना रोड स्थित सहनाई विवाह भवन और तकनीकी पदाधिकारी को मंगलम विवाह भवन में आवास का प्रबंध किया गया। सारे मैच नॉक आउट के आधार पर होगा। प्रतियोगिता में आने वाले सारे खिलाड़ी को सुरक्षा का ख्याल पूरा रखा जाएगा।
इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के पुरुष बर्ग में 15 टीम और महिला वर्ग की 12 टीम भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण होगा आर्मी ब्वॉयज की टीम। शहर में जगह जगह तोरण द्वार बनाया जाएगा अब जोर शोर से इसकी तैयारी हमलोगों के द्वारा किया जाएगा अब समय कम है।
बैठक में हॉकी संघ के अध्यक्ष राज कुमार फोगला,उपाध्यक्ष हेमा भारती, नवीन गोयनका,रंजीतकान्त वर्मा,नागेंद्र सिंह त्यागी,शिव राज यादव, सचिव विकाश कुमार मौजूद थे।