33 C
Patna
Tuesday, October 22, 2024

बिहार SGFI बालक U-14 Football: भागलपुर,कैमूर,प.चंपारण व बिहार एकलव्य सेमीफाइनल में

भागलपुर, 27 सितंबर। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में बिहार एसजीएफआई बालक अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भागलपुर, कैमूर, पश्चिमी चंपारण और बिहार एकलव्य ने प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भागलपुर बनाम कैमूर, पश्चिमी चंपारण बनाम बिहार एकलव्य होगा।

पहले क्वार्टर फाइनल में कैमूर ने बक्सर को 3-1 से हराया। कैमूर की ओर से दो गोल प्रिंस कुमार ने तथा एक गोल जैद अंसारी ने किया। बक्सर की ओर से एकमात्र गोल हिमांशु कुमार ने किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में भागलपुर ने सहरसा को 5-0 से हराया। पहला गोल अभिषेक कुमार, सनी कुमार ने दूसरा गोल, तीसरा गोल इंद्रजीत कुमार ने, चौथा गोल संदीप कुमार ने एवं पांचवां गोल रोहित मिश्रा ने किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पश्चिमी चंपारण ने पूर्णिया को 6-0 से हराया। पश्चिमी चंपारण की ओर से वाजिद आलम ने दो गोल, अभिषेक कुमार ने एक गोल, अमरेंद्र कुमार ने एक गोल, सूरज कुमार ने एक गोल किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार एकलव्य ने जहानाबाद को 6-0 से हराया। बिहार एकलव्य की ओर से दो गोल रितेश कुमार ने किया एवं एक गोल आशिक कुमार ने किया। दो गोल राजकिशोर ने तथा एक गोल गोविंद साहनी ने किया।

आज के मैच के मुख्य अंपायर तरुण कुमार, नीतीश कुमार, अमरेन्द्र मोहन , विजय हेंब्रम अनमोल कुमार,गोपाल कुमार, सद्दाम तथा संचालन में मृणाल किशोर ,नीरज कुमार राय ,सतीश चंद्र ,आमिर खान ,श्वेता कुमारी, फैसल खान, फारूक आजम, राकेश कुमार, संजीव कुमार ,गोपाल कुमार ,जयंतो राज ,अंजन कुमार इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।

प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त बिहार दल के गठन हेतु चयनकर्ता के रूप में महताब आलम एवं श्याम किशोर जो क्रमशः एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र सासाराम एवं एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र बेतिया के प्रशिक्षक हैं, जिनकी नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रही। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights